माँ के दरबार में उमड़ा भक्ति का महासागर, आठवें दिन भी श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत नज़ारा

महराजगंज

फरेंदा, महराजगंज। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर फरेंदा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध माँ लेहड़ा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही है। नवरात्र के आठवें दिन माँ के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। हाथों में नारियल, चुनरी और पूजा सामग्री लिए श्रद्धालु माता के दरबार में शीश झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
माँ लेहड़ा देवी का यह प्राचीन धाम पूर्वांचल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। नवरात्र के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ बिहार और नेपाल से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचते हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क है। मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
माता रानी के जयकारों से भक्तिमय हो रहा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *