हिन्द सन्देश टाइम्स
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की है। पार्टी की ओर से संगठन के विस्तार और लोगों को जोड़ने के लिए संपर्क अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत मोबाइल नंबर, आधिकारिक वेबसाइट और ई-मेल आईडी जारी की गई है। पार्टी ने जनता की भागीदारी, समानता और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को अपने प्रमुख मुद्दों में शामिल किया है। पार्टी की ओर से जारी अपील के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल के नेतृत्व में जननीति भारत’ से जुड़ने के इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 90590 59193 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पार्टी की आधिकारिकवेबसाइट janneetibharat. ष्मद्र और ई-मेल आईडी 1-4a@janneetibharat.com के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।
जनता की भागीदारी को आधार बनाने का दाबाह्य दिव्या मित्तल ने पार्टी गठन की घोषणा करते हुए कहा था कि देश में राजनीतिक दलों की कमी नहीं है, लेकिन आम लोगों की बात निर्णय लेने की प्रक्रिया तक नहीं पहुंच पाती। उनके मुताबिक, शासन और नीतियां बनाने में जनता की सीधी भागीदारी होनी चाहिए। पार्टी का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल चुनाव के समय लोगों तक पहुंचना नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में सरकार और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। तीन प्रमुख सिद्धांतों पर काम करेगी पार्टी जननीति भारत’ ने अपने राजनीतिक
दृष्टिकोण में तीन प्रमुख सिद्धांतों को सामने रखा है। पहला, नीति निर्माण में जनता को केंद्र में रखकर निर्णय प्रक्रिया में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करना। दूसरा, जाति या पहचान के बजाय जरूरत के आधार पर फैसले लेने और समानता पर जोर देना। तीसरा, सरकारी कामकाज और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करना, ताकि आम लोग अपने सवालों के जवाब मांग सकें। तीन प्रमुख सिद्धांतों पर काम करेगी पार्टी जननीति भारत’ ने अपने राजनीतिक दृष्टिकोण में तीन प्रमुख सिद्धांतों को सामने रखा है। पहला, नीति निर्माण में जनता को केंद्र में रखकर निर्णय प्रक्रिया में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करना। दूसरा, जाति या पहचान के बजाय जरूरत के आधार पर फैसले लेने और समानता पर जोर देना। तीसरा, सरकारी कामकाज और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करना, ताकि आम लोग अपने सवालों के जवाब मांग सकें। पार्टी का दावा है कि इन सिद्धांतों के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक जनोन्मुखी और जवाबदेह बनाने का प्रयास
किया जाएगा। 2013 चैच की आईएएस अधिकारी रही है दिव्या मित्तलड्न दिव्या मित्तल वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर, मीरजापुर और देवरिया की जिलाधिकारी के रूप में सेवाएं दी हैं। मीरजापुर में उनके कार्यकाल के दौरान हलिया क्षेत्र के लहुरियादह गांव तक पेयजल पहुंचाने का मामला भी चर्चा में रहा था। अगस्त में इस्तीफे की घोषणा, सितंबर में हुआ स्वीकार उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। सितंबर में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद 29 सितंबर को उन्होंने राजनीति में आने का इरादा सार्वजनिक किया और 15 अक्टूबर को नई पार्टी के नाम तथा राजनीतिक योजना की घोषणा की। 2027 के विधानसभा चुनाव पर नजर उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘जननीति भारत’ का गठन राज्य की राजनीति में नए राजनीतिक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।