रुड़की नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी बने पीसीएस अधिकारी राकेश तिवारी, फिलहाल ऊधमसिंह नगर में तैनात हैं डिप्टी कलेक्टर के रूप में

उत्तराखंड रुड़की

रुड़की।पीसीएस अधिकारी राकेश तिवारी को रुड़की का नया मुख्य नगर आयुक्त बनाया गया है,अब से पूर्व भगवानपुर के एसडीएम जितेंद्र कुमार ही रुड़की नगर निगम का मुख्य नगर आयुक्त का कार्यभार संभाल रहे थे।उत्तराखंड शासन द्वारा किए गए पीसीएस अधिकारियों के फेरबदल में वर्तमान में उधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर का पदभार संभाल रहे राकेश तिवारी को रुड़की नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया है।

राकेश तिवारी कई जनपदों में डिप्टी कलेक्टर का कार्यभार संभाल चुके हैं।व्यवहार कुशल नये मुख्य नगर अधिकारी राकेश तिवारी एक अनुभवी अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं तथा वह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना भी जानते हैं।रुड़की नगर निगम में वह नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार का स्थान लेंगे,जो काफी समय से रुड़की नगर निगम का कार्य संभाल रहे हैं।

जितेंद्र कुमार से पूर्व रुड़की नगर निगम में मुख्य नगर अधिकारी के रूप में विजयनाथ शुक्ल ने भी अपने बेहतर सेवाएं प्रदान की।वह नगर आयुक्त के साथ-साथ रुड़की के एएसडीएम भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *