सड़क हादसे में टेम्पो चालक की मौत

उत्तराखंड रुड़की

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत परतावल-पुरैना मार्ग पर ग्राम सभा बनकटिया -चौपरिया सिवान में अज्ञात करणों से अनियंत्रित होकर टेम्पो पेड़ से जा टकराया घटना में ड्राइवर की मौके पर हुई मौत घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात में अज्ञात कारणों से परतावल से चौपरिया अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे कि अचानक बनकटिया-चौपरियां सिवान में टेम्पो पेड़ से टकरा गया।जिससे रामसुख पुत्र जोगी उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत बसहीया बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई।

14 जनवरी की सुबह को आस पास के ग्रामीणों की नज़र पड़ी तो पता चला कि सड़क दुर्घटना हुई है। देखते ही देखते ग्रामीणों एवं राहगिरों की भीड़ लग गयी। इस संबंध में किसी ने पुलिस को सुचना दे दिया सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परतावल चौकी इंचार्ज मनीष पटेल मैय फोर्स

चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने गाड़ी में फसे चालक को बाहर निकालवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना की सूचना पाकर पनियरा विधायक पुत्र प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह मौके पर पहुंच परिजनों का ढाढस बढ़ाया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल अपने पुलिस बल के साथ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *