पुरैना मे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक झूलसा,मेडिकल कॉलेज भर्ती

उत्तर प्रदेश महराजगंज

घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना खण्डी चौरा मे 33000 वोल्टेज हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय बालक झूलस गया है इसे परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जहां हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां बालक का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली निवासी धनंजय मद्धेशिया अपने परिवार के साथ पुरैना खण्डी चौरा मे नई बाजार के पास मकान बनवाकर रहते हैं मकान के ऊपर से 33000 वोल्टे का हाई टेंशन तार होकर गुजरा है जो घुघली विद्युत उपकेंद्र को जोड़ता है।

बुधवार देर रात शिवम पुत्र धनंजय छत पर टहल रहा था अचानक वह हाई टेंशन ताकि चपेट में जिससे वह झूलस गया परिजनों ने फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया जहां हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया जहां बालक का इलाज चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *