डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को नए भारत का मॉडल बनाया- ज्ञानेन्द्र सिंह

उत्तर प्रदेश महराजगंज


आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में “नए भारत के नए उत्तर प्रदेश” के रूप में एक मॉडल राज्य बन चुका है। विधानसभा पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने आज परतावल बाजार में स्थित अपने आवास जनसंपर्क कार्यालय पर प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिवीजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन को मजबूत करते हुए 2017 में डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा, शोषण-मुक्त शासन  और विकास की यात्रा प्रारंभ की थी।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में सख्त कानून व्यवस्था लागू की, जिससे अपराधियों और माफियाओं पर पूरी तरह शिकंजा कसा गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान, एंटी-रोमियो स्क्वाड, और पुलिस पेट्रोलिंग को मजबूत किया गया, जिससे  प्रदेश में भयमुक्त माहौल बना।

उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई। गरीबों और किसानों को सीधे लाभ देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया, जिससे  पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आवास योजना जैसी योजनाओं का लाभ सीधा जरूरतमंदों तक पहुंचा।

विधायक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे का व्यापक विकास हुआ है। एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट और स्मार्ट सिटी परियोजनाएं राज्य को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही हैं। डिफेंस कॉरिडोर, डाटा सेंटर पार्क  और मेक इन  इंडिया को भी सरकार तेजी से बढ़ावा दे रही है।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक नए युग में प्रवेश  कर चुका  है। कानून व्यवस्था से लेकर बुनियादी ढांचे तक, हर क्षेत्र में प्रदेश नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के आगामी लक्ष्य ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंडिया और आधुनिक उद्योगों को बढ़ावा देने के हैं, जिससे  यूपी आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *