सहगढवा मे ग्रामीणो ने गांव की खुशहाली के लिए बामत माता का किया पूजा अर्चना

उत्तर प्रदेश महराजगंज

गांव की खुशहाली के लिए की पूजा अर्चना
परतावल विकास खण्ड क्षेत्र के नटवा जंगल के टोला सहगढवा मे ग्रामीणो ने गांव की खुशहाली के लिए बामत माता कि पूजा अर्चना की।इसमे बडी संख्या मे लोग मौजूद रहे, मेले का आयोजन भी होता है।


पूर्व ग्राम प्रधान कृष्ण मोहन सिंह बबलू ने वर्षो से पुर्णिमा दिवस को पूरे गांव के लोग साथ मिलकर स्थान पर पूजा करते है।माँ वामत को प्रसाद चढाते है।चहूओर सुख शान्ति बनी रहे इसके लिए आराधना करते है।गांव मे विशेष भंडारे का आयोजन किया जाता है।

बबलू सिंह ने बताया कि सैकडो वर्ष से पूर्वजो ने देवी पूजा पाठ से तमाम बाधाओं से मूक्ति मिलती है।सदियो से परंपरा चली आ रही है।लोगो को स्वस्थ व सुरक्षित रहने के लिए श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा पाठ किया जाता हैं।

श्रद्धालु उर्मिला सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, रामेश्वर सिंह, पुजारी मिठाई गुप्ता, सेवक चौधरी, राम नारायण शर्मा, सोमनाथ मौर्य, चन्द्रभान प्रजापति, विरेन्द्र सिंह व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *