भगवान नरसिंह जयंती पर ज्योतिष गुरुकुलम में किया गया विशेष पूजन, आतंकवाद के खात्मे व राष्ट्र कल्याण की कामना की गई

उत्तराखंड रुड़की

रुड़की।नरसिंह जयंती पर ज्योतिष गुरुकुलम,पुरानी तहसील में भगवान नरसिंह जी का विशेष पूजन किया गया।भगवान नरसिंह जी का दूध से दही से शहद से विशेष अभिषेक किया गया।कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य आचार्य रमेश सेमवाल महाराज जी ने 1008 नरसिंह भगवान के मंत्र से राष्ट्र कल्याण के लिये विशेष आहुतियां प्रदान की।राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया,जिसमें जड़ी-बूटियों से भी हवन किया गया।भगवान नरसिंह के मंत्र से विशेष पूजन किया गया।ज्योतिषचार्य आचार्य रमेश सेमवाल महाराज ने कहा कि भगवान नरसिंह ने प्रहलाद जी की रक्षा के लिए अवतार लिया था।हिरण्यकश्यप का वध किया तथा धरती से पाप का अंत किया,इसी प्रकार भगवान नरसिंह शत्रु देश पाकिस्तान का नाश करें और भारत की रक्षा करें।भारतीय जवानों के लिए विशेष प्रार्थना की गई।राष्ट्र में शक्ति का संवर्धन हो।भगवान नरसिंह की कृपा संपूर्ण राष्ट्रवासियों पर बनी रहे,यही कामना भगवान नरसिंह देव से की गई।उन्होंने कहा कि भगवान का यज्ञ व पूजन करने से विशेष तिथियों पर हवन करने से ऊर्जा का संचरण होता है और भगवान की कृपा प्राप्त होती है,इसलिए नरसिंह जयंती के अवसर पर नरसिंह चतुर्दशी के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया।विशेष नवग्रह पूजन कर राष्ट्र कल्याण की कामना की गई।इस अवसर पर सौरभ भूषण शर्मा,देवेंद्र शर्मा,अंकित शर्मा,सुधांशु वत्स,ललित शर्मा, आदित्य शर्मा,राजेश शर्मा,अर्जुन सिंह,चित्रा गोयल,सुलक्षणा सेमवाल,इंद्रमणि सेमवाल,अदिति सेमवाल,प्रवीन शास्त्री,पंडित रोहित शास्त्री,सचिन शास्त्री, मुदित गर्ग आदि मौजूद रहे‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *