झज्झर हरियाणा पहुंची टीम ने सुल्तान अहमद को दबोचा, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में हुआ दर्जनों मंदिरों से चोरी का खुलासा

उत्तराखंड रुड़की

लड्डू गोपाल सहित विभिन्न मंदिरों से चुराया हुआ सामान किया गया बरामद

झबरेड़ा। विगत दिनांक-16.05.2025 को थाना झबरेड़ा पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित त्यागी द्वारा तहरीर दी गई कि ग्राम बेहेडेकी सैदबाद स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री कन्हैया जी मन्दिर में चौदह मई को अज्ञात चोर द्वारा लड्डू गोपाल जी की पीतल की मूर्ति शीशा जोडकर चोरी कर ली गई है।शिकायत पर थाना झबरेड़ा पर मु0अ0स0 150/25 धारा 305(d)बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

भगवानपुर क्षेत्र में भी इस प्रकार की अन्य घटना का होना प्रकाश में आया।धार्मिक आस्था से जुड़े मामले की जल्द खुलासे के संबंध में हरिद्वार पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए

निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त के हुलिये की तस्दीक के लिए इसी पैटर्न से मंदिरों में चोरी करने वाले अपराधियों का डाटा खंगाला,तो पुलिस को जानकारी मिली कि बीते वर्ष उत्तर प्रदेश के सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास शिव मंदिर से चांदी का नाग चुराने में जिस आरोपी को जेल भेजा गया था,उसका हुलिया झबरेड़ा व भगवानपुर क्षेत्र में मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध से मिल रहा है।पुलिस टीम द्वारा जनपद सहारनपुर से उक्त व्यक्ति का नाम पता व परिजनों व संपर्क नंबर की जानकारी की गई,परंतु उक्त अभियुक्त और उसका परिवार अपना पता लगातार बदलता रहता था।

सर्विलांस शाखा से इसके परिजनों के मोबाईल नंबर्स के रिकार्ड को खंगालने पर उक्त व्यक्ति का कलियर क्षेत्र में चोरी की वारदात के दौरान निवास होना ज्ञात हुआ और हाल ही में झझर हरियाणा में होने की पुष्टि हुई।पुलिस टीम बिना किसी देरी के झज्झर हरियाणा के लिए रवाना हुई और सिलानी गेट चौक के पास से वांछित संदिग्ध सुल्तान अहमद उर्फ अली उर्फ पप्पू को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि झबरेड़ा व भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित मंदिरों से चुराया गया सामान उसने कलियर बेड़पुर चौक के पास किसी लड़के जिसकी कबाडी की दुकान है को बेच दिया है।प्राचीन सिद्धपीठ श्री कन्हैया जी मन्दिर से चुराई लड्डू गोपाल की मूर्ति को भी इसी कबाड़ी को बेचना बताया।शातिर चोर ने अपने नाम पर अलग-अलग पतों पर कई सिम लिए गए थे।विगत वर्ष ज्वालापुर व बहदराबाद में मंदिरों मे हुई चोरी की वारदातों में भी इसी का हाथ था।

आरोपी की निशानदेही पर उक्त कबाड़ी की दुकान से लड्डू गोपाल की मूर्ति व अन्य मंदिर से चुराए गए नाग मूर्ति,सिल्वर छत्र,मंदिर के घंटे,कलश,पंचदीप, धुबत्ती स्टैंड आदि सामग्री बरामद किये गए।चोरी का माल खरीदने पर उक्त काबड़ी के दुकान मालिक के नाबालिक बेटे को भी संरक्षण में लिया गया।उक्त घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह,उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट,हेड का0 रामवीर,का0 रणवीर व का0 महिपाल तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *