भाजपा मण्डल पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, परतावल से मण्डल उपाध्यक्ष डाo योगेन्द्र पाण्डेय

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल/महराजगंज:- भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय  एवं महराजगंज जिलाध्यक्ष अशोक ऊर्फ संजय पाण्डेय संस्तुति से मण्डल पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। जिसमें परतावल मण्डल से भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष की कमान पत्रकार डाo योगेन्द्र पाण्डेय को सौपा गया।
आपको बता दें कि भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष डाo योगेन्द्र पाण्डेय लम्बे समय से समाज सेवी एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष के तौर पर समाज की सेवा करते आ रहें हैं।


नई कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्षों को नियुक्त किया गया है। इनमें सुरेंद्र पटेल, सुनील गौड़, बागेश कसौधन, योगेंद्र पांडेय, उपेंद्र उपाध्याय और राजन मदेशिया हैं। मंडल महामंत्री के रूप में शंभु शरण पटेल और अजय गौतम को चुना गया है।

मंडल मंत्री पद पर छह लोगों को जिम्मेदारी मिली है। इनमें गौरख भारती, तूफानी पासवान, आनंद उर्फ सतीश मिश्रा, रमा देवी, सुनीता देवी और रामअवतार चौहान शामिल हैं। कोषाध्यक्ष का दायित्व नागेश्वर पटेल को दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *