महाराजगंज घुघली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बलडीहा में मनरेगा से डोम्ही उत्तर पोखरी का जीर्णोद्धार कार्य 27 मई से चल रहा था लेकिन हाजिरी में फर्जीवाड़ा पाए जाने पर गांव के एक व्यक्ति ने मुख्य बिकास अधिकारी महाराजगंज से शिकायत किया जिससे 4 दिन 27,28,29,30, मई को फर्जी हाजिरी रोजगार सेवक के द्वारा लगाई गई तथा शिकायत करने के बाद आनन फानन में 31मई से कार्य को बंद करा दिया गया और कार्य अधूरा रह गया
क्या अगर हाजिरी में फर्जीवाड़ा नहीं होगा तो बिकास कार्य नहीं होगा
जिसका मस्टरोल भी 27मई से 11जून तक निकला था लेकिन कार्य को मात्र 4दिन कराने के बाद ही कार्य को बंद करा दिया गया इससे 100प्रतिशत साबित किया जा सकता है कि अगर जब तक फर्जी हाजिरी लगाकर जेब को गरम नहीं किया जाएगा तब तक गांव में मनरेगा से बिकास कार्य नहीं कराया जाएगा
वाह संबंधित अधिकारी गण बिकास कार्यों को लेकर नहीं दे रहे ध्यान
उक्त गांव में मनरेगा से संबंधित अधिकारी भी शामिल हैं कि जब तक हाजिरी में फर्जीवाड़ा नहीं होगा तो बिकास कार्यों को नहीं कराया जाएगा तथा जो उक्त पोखरी पर काम 4दिन हुआ है उस 4दिन की हाजिरी में फर्जीवाड़ा हुआ है जो कि हाजिरी दोनों समय पोर्टल पर अपलोड किया जाता है तथा उस हाजिरी का प्रत्येक दिन अधिकारीयो के द्वारा सत्यापन भी किया जाता है कि एक ही फोटो अलग अलग मस्टरोल पर नही लगा हो तो अधिकारियों ने उक्त 4दिन की हाजिरी का सत्यापन किस तरह से किया गया की अगर इसकी शिकायत नहीं किया गया होता तो मनमानी तरीके से धड़ल्ले से मनरेगा हाजिरी में धांधली किया गया होता और सत्यापन भी सही साबित होता
फर्जी हाजिरी लगा है उस पर क्या होती है कार्यवाही
अब ये देखना है कि जो उक्त 4दिन फर्जी हाजिरी लगा है उस मस्टरोल पर फर्जी हाजिरी का उच्च अधिकारियों के द्वारा क्या किया जाएगा कि जो फर्जी हाजिरी लगा है उस पर उच्च अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं