धान के खेत में मिला युवक का शव,जाँच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश महराजगंज

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड नo 8 में शनिवार सुबह मिला धान के खेत में एक युवक का शव सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही में जुटी पुलिस।

आपको बतादे कि नगर पंचयात परतावल के वार्ड नo 8 छत्रपति शिवाजी नगर में गोपाल राजभर के धान के खेत में एक युवक का शव देख खेत में काम करने वाले मजदूरो द्वारा इसकी सुचना पुलिस को दिया गया। सुचना मिलते ही मौके पर श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह मय पुलिस पहुंच कर शव को खेत से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्यवाही में जुट गए। मृतक युवक का पहचान नगर पंचायत परतावल के वार्ड नo 14 महात्मा गाँधी नगर निवासी आकाश ऊर्फ अतुल सिंह पुत्र स्व विजयी सिंह के रूप में किया गया। 

लोगों के अनुसार मृतक दो भाई है बड़ा भाई अरुण सिंह रोजी रोटी कामने हेतु विदेश में है और आकाश ऊर्फ अतुल सिंह  अपने घर अकेले रहते थे। माँ मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं जिनका देख रेख अतुल सिंह ही करते थे। अतुल सिंह के असमयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक का लहर हैं ग्रामीणों को मृतक अतुल सिंह की माँ को लेकर चिंता हो रही हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गए हैं। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *