सराहनीय पहल- हरपुर फीडर के विधुतकर्मियों में वितरित हुआ सुरक्षा किट, विद्युत हादसों पर लगेगा रोक

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल/महराजगंज:- परतावल विधुत उप खण्ड के विद्युत कर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय पहल की है। बिजली विभाग ने हरपुर तिवारी फीडर पर कार्यरत लाइनमैनों और फीडर प्रभारियों को सोमवार को आधुनिक सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी किट) का वितरण किया गए। इस किट में हेलमेट, ग्लैप्स, वोल्टेज डिटेक्टर, सेफ्टी बेल्ट, मजबूत जूते सहित अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं, जिनका उपयोग कार्य के दौरान अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

अवर अभियंता कमलेश चौधरी ने वितरण कार्यक्रम के दौरान सभी बिजलीकर्मियों से अपील की कि वे बिजली मरम्मत या रखरखाव के दौरान कभी भी बिना सेफ्टी गियर के काम न करें। उन्होंने कहा कि अक्सर लापरवाही या सुरक्षा उपकरणों के अभाव में गंभीर हादसे हो जाते हैं, जिनमें जान-माल का नुकसान भी होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि हर बिजलीकर्मी सुरक्षा मानकों का पालन करे।

उन्होंने यह भी बताया कि विभाग समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण और उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि फील्ड में कार्यरत कर्मियों को सुरक्षित माहौल में काम करने का अवसर मिल सके। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बिजलीकर्मियों की जान की सुरक्षा होगी और कार्य में दक्षता भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *