श्यामदेउरवा। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से श्यामदेउरवा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने सभी धर्मों के लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द से है, इसलिए किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी, अफवाह या भड़काऊ गतिविधियों से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पर्व को पूरी श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाएं तथा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने सभी से कानून-व्यवस्था का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी धर्मावलंबियों ने एक स्वर में मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
पीस कमेटी की इस बैठक ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का सकारात्मक संदेश दिया, जिससे मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही