मां के ब्रह्मभोज में खूनी विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

गोरखपुर। जिले के पिपराइच क्षेत्र के एक गांव में आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम उस समय मातम में बदल गया, जब पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मां के निधन के बाद चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के बीच दो भाइयों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गंभीर झगड़े में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने आवेश में आकर छोटे भाई पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाई फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। इस घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *