शिवनन्दन मिश्रा
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आई भीषण आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। राहत एवं बचाव दलों ने अब तक 120 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई घर और सड़कें मलबे में दब गईं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार मलबा हटाने और फंसे लोगों को बचाने का काम कर रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मौसम की चुनौती और दुर्गम इलाका राहत कार्य में बाधा डाल रहा है, लेकिन बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी राहत शिविर बनाए हैं और घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।