देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस के दिए गए योगदान को बुलाया नहीं जा सकता-शाजिया जीनत नाज

उत्तराखंड रुड़की

रुड़की।सहारनपुर कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर शाजिया जीनत नाज एडवोकेट ने जारी वक्तव्य में कहा कि आज जनता एक बार फिर कांग्रेस की तरफ देख रही है।कांग्रेस का इतिहास आजादी का रहा है।pकांग्रेस ने जहां देश को आजादी दिलाने में इनके महान नेताओं ने संघर्ष कर अंग्रेजों से लोहा लिया,वहीं स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश को सशक्त बनाने में भी कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।देश को परमाणु संपन्न बनाने में कांग्रेस के योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि आज पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जो खुलासे कर रहे हैं,उससे जनता में परिवर्तन की लहर है तथा आने वाले समय में कांग्रेस एक बार फिर देश और यहां की जनता का नेतृत्व करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *