कलियर के सुभाष नगर मंडल पर शक्ति केंद्र पर बूथ नंबर 127 पर बूथ समिति की बैठक का आयोजन, मनोज गवाड़ी को बनाया गया बूथ अध्यक्ष

उत्तराखंड रुड़की

रुड़की।भाजपा संगठन पर्व को लेकर महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी गीता मलिक के आवास पर रुड़की जिले के कलियर विधानसभा के सुभाष नगर मंडल में बूथ नंबर  127 पर बूथ समिति की बैठक का आयोजन किया गया।इस हुई बैठक में बूथ के निवासीगण एवं भाजपा जिले के पदाधिकारीगण शामिल हुए।इस अवसर पर मंडल प्रभारी पंकज नंदा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के उत्थान और भारत को वैश्विक शक्ति बनाने के लिए कार्य करना है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आदित्य रोड में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के अनुसार यह पार्टी हिंदुत्व को एक संस्कृत धारा के रूप में मानती है,जो सभी भारतीयों को एकजुट करने का कार्य करती है।प्रतिभा चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतोदय के सिद्धांत पर कार्य करती है।पार्टी का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

बैठक में सर्व समिति से नारायण सिंह रावत को बूथ अध्यक्ष चुना गया।इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,मंडल अध्यक्ष आदित्य रोड,बृजेश शर्मा,आशा दशामाना,सूरज नेगी,सरोजिनी जेटली,ममता मित्तल, नीति रानी,कमला कैंथोला,अनीता देवी , सुनीता चौधरी,नारायण सिंह रावत आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर सभी ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए एवं बूथ अध्यक्ष के घर जाकर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहराया।बूथ अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर सभी भाजपा पदाधिकारियों ने भरत भटेजा को शुभकामनाएं दी।पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ की जीत पर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *