ऐ के एक्वा वाटर पार्क का भव्य उद्घाटन, क्षेत्र को मिला नया मनोरंजन स्थल

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज। ऐ के एक्वा वाटर पार्क का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण मोहन सिंह ‘बबलू’ तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चन्द्र पाण्डेय का पार्क के प्रोपराइटर अनिल यादव द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया, जिसके साथ ही क्षेत्रवासियों को एक नए मनोरंजन स्थल की सौगात मिली।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृष्ण मोहन सिंह ‘बबलू’ ने कहा कि इस प्रकार के आधुनिक और आकर्षक वाटर पार्क क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे जहां लोगों को मनोरंजन के बेहतर साधन उपलब्ध होंगे, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए प्रोपराइटर अनिल यादव की प्रशंसा करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

वहीं विशिष्ट अतिथि सुधीर चन्द्र पाण्डेय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह वाटर पार्क परिवारों और युवाओं के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और आनंददायक स्थल साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह स्थान जल्द ही क्षेत्र के प्रमुख आकर्षण केंद्रों में शामिल होगा।

कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के रूप में अम्बरीश मौर्या, संजय चौहान, अविनाश यादव, अंकित सिंह एवं सूरज की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने वाटर पार्क का अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्सवमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *