महाराजगंज :- दिनांक २४.११.२४ दिन रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, जनपद महाराजगंज इकाई की मासिक बैठक रानीपुर चौराहे से पूरब पंडितपुर ,पंडित दिनेश पाण्डेय के विद्यालय पर पंडित सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।
जिला संयोजक, शिक्षक प्रकोष्ठ पंडित बृहस्पति मिश्र, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ, पंडित डॉ एस पी द्विवेदी और जिला संगठन मंत्री व प्रधान, पण्डित बबलू उपाध्याय ने विप्र समाज की कमियों,विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण के सम्बंध मे विस्तृत प्रकाश डाला।
पण्डित भास्कर त्रिपाठी,पंडित ओम प्रकाश पाण्डेय,पंडित शिव पूजन पाण्डेय ने इस बात पर जोर डाला कि विप्रो मे छोटा बड़ा,ऊंच नीच हमारी एकता मे सबसे बड़ी बाधा है। अध्यक्ष महोदय ने सर्व प्रथम भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात परिषद के सातों सूत्रों की शपथ दिलाई गई।
अध्यक्ष महोदय ने सभा के समापन मे कहा कि आपकी सभी समस्याओं का समाधान परिषद के सातों सूत्रों मे निहित है,विप्र एकता ही हमारे अस्तित्व को बचा सकता है ।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पंडित अर्जुन कुमार पाण्डेय, पंडित भृगु नाथ पाण्डेय, पंडित हरि शंकर पाण्डेय, पंडित जय प्रकाश पाण्डेय, पंडित रमेश पाण्डेय, पंडित सुनील मिश्र, पंडित आलोक पाण्डेय, पंडित हर्ष पाण्डेय, पंडित सौरभ कुमार पाण्डेय, पंडित दुर्गेश पाण्डेय, पंडित आशीष पाण्डेय, पंडित प्रदुम्न मिश्र, पंडित परशुराम मिश्र, पंडित प्रियांशु पाण्डेय, पंडित विपुल कुमार पाण्डेय, पंडित हरिश्चंद्र पाण्डेय,
पंडित अनूप कुमार पाण्डेय, पंडित आयुष कुमार पाण्डेय, पंडित धर्मराज पाण्डेय, पंडित ठाकुर पाण्डेय, पंडित प्रदीप पाण्डेय, पंडित पीयूष पाण्डेय, पंडित जय शंकर पाण्डेय, पंडित अजय कुमार उपाध्याय, पण्डित उमेश चन्द्र पाण्डेय, पंडित राम सुभग पाण्डेय, पंडित शंभू शरण उपाध्याय, पण्डित प्रमोद कुमार पाण्डेय और पंडित अभिषेक पाण्डेय आदि अनेक विप्र उपस्थित रहे।