अनियंत्रित होकर सवारियो से भारा ऑटो पलटा, तीन घायल

उत्तर प्रदेश महराजगंज

निचलौल/महराजगंज:- निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत  नगर पंचायत निचलौल  के हर्रेडिह वार्ड में बुधवार को सवारियों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस दौरान ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों की मदद तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई थी हादसे के वक्त सुरक्षित बचे ऑटो चालक।

ऑटो चालक मुस्ताक निवासी बजहां उर्फ अहिरौली ने बताया कि वह ऑटो में चार सवारियों को बैठाकर हर्रेडिह वार्ड स्थित रेंज कार्यालय परिसर के पीछे से होकर इंटरलॉकिंग सड़क के रास्ते गुजर रहे थे। अभी वह कुछ ही दूर पहुंचे थे। इसी बीच गड्डे के चलते अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गई। अभी वह अनियंत्रित ऑटो संभालने का प्रयास करते की, ऑटो पलट गई। इस दौरान ऑटो में सवार महावीर (22) पत्नी पिंकी (20) और गोदावरी (50) निवासी पकड़ी विशुनपुर थाना घुघली घायल हो गए। जबकि गनीमत रहा कि उनके साथ ही एक सवारी हादसे के दौरान किसी तरह बच गए।

वही इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया ने बताया कि हादसे की उन्हे जानकारी मिली हैं। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घायलों के स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *