जिलाधिकारी महोदय महाराजगंज के मार्गदर्शन तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय के संरक्षण में भारत सरकार द्वारा संचालित योजना आयुष्मान कार्ड जो एक आम जनमानस के बेहतर भविष्य के निर्माण में कारगर साबित होता देख रहा है जिले में वरिष्ठ नागरिकों के (सीनियर सिटीजन 70+) लिए विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का कार्य ग्राम पंचायत में अवस्थित ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायकों के माध्यम से बनवाए जा रहे हैं,

इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची के अनुरूप पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत के माध्यम से ग्रामीण जनमानस का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है,

जो नागरिक ग्राम सचिवालय तक पहुंच पाने में असमर्थ हैं उनके लिए पंचायती राज विभाग के ग्रामीण कार्मिक यथा पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान स्वयं उसे नागरिक के घर पर जाकर उनके आधार कार्ड अथवा मोबाइल नंबर इत्यादि के माध्यम से सत्यापित करते हुए वरिष्ठ नागरिकों का कार्ड बनाया जा रहा है।

इस कार्य में जनपद महाराजगंज विगत 3 सप्ताह से पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर अवस्थित है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विशेष सहयोग करते हुए अपने कार्मिकों की प्रतिदिन समीक्षा करना तथा उन्हें नए-नए विचारों से प्रेरित करते हुए आम जनमानस के कार्ड बनाए जाने के लिए समीक्षा की जाती है। जब तक लक्ष्य पूर्ण नहीं होगा तब तक निरंतर जनपद में यह कार्य चलता रहेगा।