देवरिया में नाराज भाई ने लोहे के राड से पीटकर की बहन की हत्या
हिन्द सन्देश टाइम्स
शिव शम्भू सिंह
देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक भाई ने लोहे के राड से पीटकर बहन की हत्या कर दी आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी। मां की तहरीर पर बुधवार को भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। विधिक कार्रवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुद्रपुर कोतवाली
| आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामले की जांच
क्षेत्र के लाला टोली वार्ड की रहने वाली रानी गुप्ता (35) पुत्र स्व. प्रभुनाथ गुप्ता देर रात में घर आने को लेकर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उनसे झगड़ने लगी। उसी दौरान भाई ब्रह्मा ने टोका तो उससे भी उलझ गई। इससे नाराज भाई ने लोहे के राड से रानी पर प्रहार कर दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां सावित्री ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे रुद्रपुर के कोतवाल रतन कुमार पांडेय ने घर में पड़ी रानी को
परिजनों से की गई पूछताछ
घटनास्थल को देखा परिजनों से पूछताछ किया। मां सावित्री की तहरीर पर आरोपी भाई ब्रह्मा के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा कि घरेलू झगड़े में एक भाई ने लोहे के राड से मार कर बहन की हत्या कर दी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
सीएचसी रुद्रपुर लेकर गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी विक्रांत
वीर, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ अंशुमान श्रीवास्तव रुद्रपुर पहुंचे।