नगर पंचायत परतावल सीसी रोड निर्माण को लेकर वार्ड वासियों में काफी  आक्रोश

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के अन्तर्गत वार्ड नंबर 6 आजाद नगर (ढाठर टोला) में गुणवत्ता विहिन नाली निर्माण व सीसी रोड निर्माण को लेकर वार्ड वासियों में काफी आक्रोश है। वार्ड निवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्य तब तक बाधित रहे जब तक की इसकी गुणवत्ता की पुष्टि न हो जाए।

आपको बता दे कि नगर पंचायत के वार्ड नo 6 में  सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा हैं जिसमे एक तरफ नाली बनाया गया हैं नाली व साइड लॉकिंग ईट का प्रयोग किए गए मटेरियल की गुणवत्ता में संदेह करते हुए नगर वासियो ने कार्यवाही की मांग करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगाकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

वार्ड के सभासद प्रतिनिधि साहेब राय ने भीं बताया कि निर्माण कार्य बिलकुल घटिया किस्म के मटेरियल से हो रहा है। जिसको लेकर अधिकारीयों से बात किया तो जाँच कर कार्यवाही का आश्वाशन दिया है। लेकिन वार्ड के वासियों का कहना है कि अधिकारी कई बार निरिक्षण कर चुके हैं लेकिन ठेकेदार पर कोई प्रभाव नहीं है।

यह कार्य लगभग 35 लाख रुपये से हो रहा है। नगर वासियो ने मांग की है कि इस कार्य की जाँच की जाए और ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्होंने मांग की है कि इस कार्य को रोक दिया जाए और उचित गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

इस मामले में नगर पंचायत अधिकारियों को भी जवाबदेह ठहराया जा रहा है। नगर वासियो का कहना है कि अधिकारियों ने ठेकेदार को खुली छूट दे रखा है, जिससे वह मनमानी तरीके से घटिया किस्म का निर्माण कार्य कर रहे है। इस मामले की जाँच के लिए संबन्धित अधिकारियो द्वारा एक टीम का गठन किया जाये, जो कि निर्माण कार्य की जाँच करे और उसके गुडवक्ता की रिपोर्ट सौंपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *