दीपक सिंह ने अंगवस्त्र व कलम भेंट कर पत्रकारों को किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल/महराजगंज:- पनियरा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत परतावल में स्थित जयसवाल मैरेज हाल में योगी सेवक दीपक सिंह के द्वारा नूतन वर्ष 2025 के अवसर पर रविवार को  ऐतिहासिक पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात नये और पुराने सभी सम्मानित पत्रकारगणों को माल्यार्पण कर परिचय किया।

संचालन/ व्यवस्थापक व युवा समाज सेवी राजन वर्मा के द्वारा संस्थान से जुड़े इलेक्ट्रनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओ को आमंत्रित किया गया। युवा समाज सेवी राजन वर्मा ने सभी पत्रकार बंधुओ से परिचय कराते हुए योगी सेवक दीपक सिंह के द्वारा उत्कृष्ट समाजसेवा/पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए अंगवस्त्र एवं कलम देकर भव्य रूप से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप उपाध्याय, सौरभ पाण्डेय, अखण्ड पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, अनिसुरहमान, रामप्रवेश उपाध्याय, अमित मिश्रा, करुणाकर त्रिपाठी, अरविन्द यादव, निशांत , आनन्द पाण्डेय, रतन पाण्डेय, दीपू रावत, देवेंद्र शर्मा, आनन्द मिश्रा, शत्रुधन पाण्डेय, अमित सहित अन्य पत्रकार बंधु व युवा समाज सेवी राजन वर्मा, अंकुर सिंह, राणा भाई , डॉ संजय, रवि राणा, मनोज प्रधान, शीत जयसवाल आदि कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *