रुड़की की नवनिर्वाचित मेयर अनीता अग्रवाल ने निर्वाचित पार्षदों के साथ की बैठक, 30 जनवरी को निकाला जाएगा विजय जुलूस

उत्तराखंड रुड़की

रुड़की।प्रथम महिला  मेयर अनीता अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक कर आगामी तीस जनवरी को विजय जुलूस निकालने का निर्णय लिया।यह विजय जुलूस रुड़की के विकास और नवनिर्वाचित मेयर की जीत का जश्न मनाने के लिए निकाला जाएगा।

मेयर अनीता अग्रवाल ने अपने नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक में रुड़की के विकास के लिए अपने विजन और योजनाओं को साझा किया।उन्होंने कहा कि वे रुड़की को एक आदर्श नगर बनाने के लिए काम करेंगी तथा लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगी।वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल ने सभी पार्षदों और पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया।

निर्वाचित पार्षदों ने अनीता अग्रवाल के विजन और योजनाओं का समर्थन किया और उन्हें रुड़की के विकास के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।कहा कि वे अनीता अग्रवाल के साथ मिलकर रुड़की नगर निगम के बोर्ड को सुचारू रूप से चलाएंगे।रुड़की को एक बेहतर भविष्य देने के लिए काम करेंगे।रुड़की चुनाव प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल ने बताया कि आगामी तीस जनवरी को होने वाली विजय जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और अमित अग्रवाल की जीत का जश्न मनाएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने बताया कि यह विजय जुलूस रुड़की के विकास और नवनिर्वाचित मेयर की जीत का प्रतीक होगी।चुनाव सहसंयोजक पंडित दिनेश कौशिक ने बताया कि अनीता देवी अग्रवाल की जीत से रुड़की के लोगों को एक नई उम्मीद मिली है।अनीता अग्रवाल रुड़की के विकास के लिए काम करेंगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी।बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू व अरविंद गौतम ने किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी,सुमित अग्रवाल,जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,सोशल मीडिया प्रभारी विकास प्रजापति,पार्षद राकेश गर्ग,संजीव तोमर,सरदार सतबीर सिंह,यजुर प्रजापति,आकाश जैन,राजन गोयल,रिशु वर्मा,

बीरा देवी,विभा शर्मा,प्रीति भारद्वाज, सीमा वर्मा,नीतू शर्मा,संजीव राय,शिवम् अग्रवाल,सचिन कश्यप, प्रतिभा पाल,डॉ०नवनीत शर्मा,अनुराग त्यागी, अलका सैनी,धीरज पाल,देवकी जोशी, शुभम अग्रवाल,रीना अग्रवाल,विनीत रावत,सुंदरलाल प्रजापति,योगेश गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *