महराजगंज में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम

उत्तराखंड रुड़की

महराजगंज:- दिनांक 17 मार्च 2025 को महराजगंज में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जनपद आगमन के दौरान महामहिम राज्यपाल विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, भूमि पत्ता, आंगनवाड़ी किट और पोषण पोटली आदि का वितरण करेंगी।
          
राज्यपाल का हेलिकॉप्टर सुबह 9:20 बजे पुलिस लाइन महराजगंज के हेलीपैड पर उतरेगा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा। पुलिस लाइन से वह जिला मुख्यालय परिसर में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगी।
         

कार्यक्रम में उनके द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भूमिपट्टा, आंगनवाड़ी किट समेत अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। साथ ही वह लाभार्थियों को संबोधित भी करेंगी। इसके उपरांत उनके द्वारा  जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी किया जाएगा। दोपहर लगभग 12:10 बजे मा. राज्यपाल महोदय सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *