मंगलवार को परतावल ब्लॉक अन्तर्गत कतरारी चौक पर महराजगंज जनपद के भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक ऊर्फ संजय पाण्डेय के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा उनके नाम की घोषणा होते ही महराजगंज जिले में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
भव्य स्वागत के क्रम मे भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रामाज्ञा निषाद व दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चन्द्र पाण्डेय, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष भाजयूमो श्याममिलन विश्वकर्मा, महराजगंज प्रेसक्लब अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ प्रधान सुदामा प्रसाद, अनिल सिंह, अजय शर्मा, जय हिंद सिंह, व छोटू आदि लोगो ने गर्म जोशी से स्वागत किया।और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय जी को बधाई दिया।