बसहिया बुजुर्ग नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का धूम धाम से निकली कलश यात्रा

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज जनपद अन्तर्गत परतावल ब्लाक के बसहिया बुजुर्ग में मंगलवार को श्रीमद भागवत कथा के अवसर पर कलश यात्रा बसहिया बुजुर्ग से मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई।  कलश यात्रा में कन्याएं कलश लेकर  कथा प्रांगण से निकलकर बसहिया बुजुर्ग , उर्दहनी अमवा  , चन्दर पुर  चलकर  परतावल  होते हुए कथा स्थल तक पहुंची  कलश यात्रा में डीजे एवं भक्ति गीतों के साथ नाचते-झूमते हुए श्रद्धालु साथ-में महिलाएं मंगलगीत गाती हुई चल रही थी। कथा प्रांगण पर कलश यात्रा पहुंचने के बाद हवन-पूजन एवं यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया ।  इस कलश यात्रा में मुख्य रूप से  तेजतर्रार दैनिक जागरण पत्रकार सुधिर चंद पाण्डेय अतुल कुमार पटेल उर्फ  गगन  ग्राम प्रधान भगवती यादव , शम्भू  शुक्ला , मुकेश त्रिपाठी , अभिषेक यादव , मनोज यादव महेश , प्रिंस , अम्बरीष पटेल , नरसिंह चौरसिया के साथ तमाम ग्रामवासी  मौजूद   रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *