परतावल पनियारा विधानसभा का मुख्य केंद्र बिंदु है।
महराजगंज जनपद के अन्तर्गत नगर पंचायत परतावल के विकास की बात को लेकर हिन्दू नेता काशीनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौपा उन्होंने बुनियादी सुविधाओं को ध्यान देते हुए नगर में सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता, शिक्षा आदि सुविधा का सुधार करते हुए परतावल को तहसील बनाने की मांग किया।
एक पहल
हिन्दू नेता काशीनाथ सिंह ने परतावल को तहसील बनाने की मांग करते हुए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि परतावल पनियरा विधानसभा का मुख्य केंद्र बिन्दु है यह विधानसभा में आने वाले तीनों ब्लॉकों को जोड़ता है और यह घुघली एवं गांगी बाजार दोनों प्रमुख स्थान का केंद्र बिन्दु भी है नगर पंचायत परतावल में ब्लॉक की सुविधा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा, नवीन मंडी की सुविधा, पुलिस चौकी की व्यवस्था, ग्रामीण आँचल में शिक्षा का मुख्य केंद्र बिंदु बी आर सी एवं पोस्ट ऑफिस आदि प्रमुख संसाधनों का केंद्र बिन्दु है।
जहां पर ग्रामीण आँचल जनता प्रतिदिन आवागमन करती है यह गोरखपुर – महराजगंज जनपद को जोड़ने वाली प्रमुख मार्ग हैं। यहां की जनता को किसी भी स्थान या शहर में आने- जाने के लिए एक मुख्य मार्ग है जहां से आम जनमानस को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध होती है इसके अलावा काशीनाथ सिंह ने दिए गए ज्ञापन पत्र में नगर के प्रमुख कार्यों को चिन्हित करते हुए क्रमशः सभी बिंदुओं से अवगत कराया।
नगर पंचायत परतावल के विकास के लिए प्रमुख बिन्दु इस प्रकार है
1- नगर के विकास की बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से वार्ता करते हुए अवगत कराया कि भवसगड़ा काली मंदिर के पास नहर पुल से मेहाबार तक लगभग 2 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण किया जाए
2 धनगड़ा नहर पुल से छावनी टोला होते हुए मेहाबार में लिंक मार्ग का निर्माण किया जाए
3 बरियरवा से धरमौली सिवान तक पक्की सड़क का निर्माण
4 छावनी टोला पर लगभग 400 मीटर लंबा इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य किया जाए
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 में मेन चौक पर महंत अवैद्यनाथ जी की मूर्ति को लगवाने की मांग किया