प्राथमिक विद्यालय चैनपुर में बड़े ही धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया

उत्तर प्रदेश महराजगंज

संवाददाता – दुर्गेश प्रजापति की रिपोर्ट

महराजगंज:-विकासखंड मिठौरा के ग्राम सभा चैनपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुर (कंपोजिट) में बड़े ही धूमधाम से वार्षिकोत्सव, शारदा संगोष्ठी, परीक्षाफल वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री दिनेश विश्वकर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।सभी अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कक्षा एक से आठ तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किए हुए बच्चों को मेडल एवं कॉपी पेन द्वारा पुरस्कृत किया गया और जो बच्चे कक्षा एक से आठ तक सबसे ज्यादा दिन स्कूल पढ़ने आए थे उनको पेन द्वारा पुरस्कृत किया गया।

साथ ही कक्षा 8 के बच्चों को सम्मान पूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमती निर्मला  द्वारा बच्चों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार भारती ने किया ।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार गोयल, नीरज कुमार शर्मा, नूतन, पूजा सिंह, पूजा देवी, विमला देवी, रमाकांत, जयप्रकाश शर्मा, श्री लाल, संजय विश्वकर्मा, विनोद वर्मा, श्रवण, रंभा, परमशिला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *