गोरखपुर से छितौनी तक डेमो ट्रेन चलाने की उठी मांग, सांसद के नेतृत्व में रेल मंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल

उत्तर प्रदेश महराजगंज

संवाददाता दुर्गेश प्रजापति की रिपोर्ट


छितौनी/कुशीनगर: छितौनी तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने सांसद विजय कुमार दुबे के नेतृत्व में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर गोरखपुर से छितौनी रेलवे स्टेशन तक डेमो ट्रेन चलाने और छितौनी तमकुही रेल परियोजनाओं को अधिक से अधिक बजट देकर पूर्ण करने की मांग की है।

सांसद विजय दुबे के नेतृत्व में जो पत्र रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को दिया गया उसमें लिखा है कि छितौनी तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति के प्रार्थना पत्र का अवलोकन करें 120 करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर पनियहवा से छितौनी तक रेल पटरी व छितौनी रेलवे स्टेशन बनकर आज लगभग 8 सालों से निर्ममूल पड़ा है।

क्षेत्र की जनता की निरंतर मांग रही है कि जब तक इस परियोजना का कार्य पूर्ण नहीं हो जाए तब तक एक जोड़ी डेमो ट्रेन गोरखपुर जंक्शन से छितौनी रेलवे स्टेशन तक चलाई जाए जिसे करोड़ों की लागत से बने भव्य छितौनी रेलवे स्टेशन की सामग्री भवन सुरक्षित रहे और आसपास के सैकड़ो गांव के लोगों का आवागमन की सुविधा हो सके।

सांसद विजय दुबे ने बताया कि इस परियोजना को पूर्ण करने के लिए लगातार प्रयास जारी है सदन में इस परियोजनाओं का पूर्ण करने के कई बार आवाज उठ चुका है संघर्ष समिति भी लगातार प्रयास कर रही है जिसके परिणाम स्वरूप परियोजना को अमृत काल में पूर्ण करने के लिए रेल मंत्रालय ने डीफ्रिज घोषित करते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है अधिग्रहित भूमि का पिलर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष संजय सिंह योगेश शर्मा सुभाष पहलवान दिनेश जायसवाल संतोष रौनियार आदि लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *