नीम का पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत परिवार सदमे मे में

कुशीनगर

नीम का पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत

हिन्द सन्देश टाइम्स
शिव शम्भू सिंह

कुशीनगर पडरौना /सातों बहिनिया देवी स्थान पर स्थित एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर गया, जिसके नीचे पांच लोग दब गए। इस हादसे में दो लोगों को

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पेड़ गिरने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय प्रशासन ने घायलों को बाहर निकाला, लेकिन दो लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान छोटेलाल और कृष्णा पटेल के रूप में हुई है। वहीं, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां

उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा उस समय हुआ, जब सातों बहिनिया स्थान पर रामनवमी मेले की तैयारी

के लिए बैठक चल रही थी। यह स्थान हर साल नवमी मेले के लिए प्रसिद्ध है। हादसे के बाद स्थानीय

लोगों में दैवीय आपदा की चर्चा शुरू हो गई। यह दुर्घटना पडरौना नगर के लक्ष्मीबाई स्कूल के पास हुई। इस घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक छोटेलाल और कृष्णा पटेल के परिवार वाले सदमे में हैं, जबकि घायलों के परिजन अस्पताल में उनके इलाज को लेकर चिंतित हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया। सभी को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *