खड्डा बीएसएनल ऑफिस बना शराबियों के पीने का मुख्य उचित स्थान
हिन्द सन्देश टाइम्स
शिव शम्भू सिंह
खड्डा कुशीनगर सुभाष चौक तहसील गेट के ठीक सामने स्थित देसी मदिरा की दुकान के बगल में बीएसएनल ऑफिस के मुख्य गेट पर दुकान लगाकर शराबियों को पीने के लिए उचित स्थान बना दिया गया है सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि खड्डा पडरौना का यह मुख्य मार्ग है सुबह के 5:00 बजे से ही देसी मदिरा ब्लैक के रूप में बेचा जाता है और शराबियों के सुविधा के लिए सुबह में ही दुकान भी लग जाती है मदिरा के शौकीन ब्लैक के रूप में मदिरा खरीद कर खुलेआम सड़क के पटरियों पर लगी दुकानों पर मदिरा का आनंद लेते हैं सबसे बड़ी बात यह है कि सुबह के समय में विद्यालय जाने वाली छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यहां तक की नगर की महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यह तो अभी सुबह की समस्या है लेकिन शाम होते ही सड़क की दोनों तरफ की पटरियों पर शराबियों के लिए दुकान सज जाती हैं जिसके कारण सड़क जाम हो जाता है सड़क जाम हो जाने के कारण निरन्तर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है प्रशासन की वाहन इन रास्तों से गुजरती तो जरूर है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठा पाती है जिसके कारण सड़क के पटरियों पर दुकान लगाने वाले और शराबियों को हौसले बुलंद है