ट्रक के ठोकर से बाइक पर बैठी पत्नी की मौत, पति व ननद घायल
हिन्द सन्देश टाइम्स
शिव शम्भू सिंह
तमकुहीराज/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के थाना तरयासुजान अंतर्गत सलेमगढ़ सिअरहां हीरो ऐजेंसी के सामने हाईवे पर रविवार को सुबह बाईक पर सवार पति, पत्नी सहित ननद बिहार के धाबे दुर्गा दर्शन करने जा रहे थे कि पिछे से ओवरटेक कर, चल रहे अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया। भीषण दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई। पति व ननद गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची बहादुरपुर पुलिस ने घायल को सीएचसी तमकुहीराज ईलाज के लिए भेजा और शव को कब्जे में लेकर कारवाई में जुटी है।
तमकुहीराज क्षेत्र के गांव रामकरन पट्टी निवासी 30 वर्षीय मंटू पांडेय की शादी पिछले माह 4 दिसंबर को हुई थी। उसके बाद खरमास का महीना आ गया था। जिसके कारण पति पत्नी बिहार के गोपालगंज जिले के थावें दुर्गा मंदिर दर्शन के लिए नहीं जा सके थे। खरमास समाप्त
होते ही रविवार को प्रातः पति मंटू सहित 25 वर्षीय पत्नी प्रीति पांडेय उर्फ
18 वर्षीय ननद सपना पांडेय एक ही बाईक से सुबह थावे दुर्गा मंदिर दर्शन करने के लिए निकले। जैसे ही हाईवे सलेमगढ़ सिअरहां गांव हीरो ऐजेंसी के पास पहुंचे थे कि पिछे से दो टूक आपस में ओवरटेक
कर आर रहे थे। जिसमें से एक ट्रक ने तेज रफ्तार से बाईक में ठोकर मार दिया। घटना के वक्त बहुत तेज आवाज हुई। घटना में बाईक पर से पत्नी के ट्रक की ओर गिरने कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पति, ननद सड़क के पटरी के निकट उछल कर गिर गए। पति को गंभीर चोट आई और ननद बाल बाल बच गई। घटना के दौरान हुई तेज आवाज के कारण आसपास के लोग दौड़ पड़े। घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बहादुरपुर शनि जावला, एस आई विमलेश द्विवेदी ने एन एच आई एंबुलेंस से घायलों ईलाज के लिए भेजा। जिसमें मृतका भी शामिल थी। जिन्हें चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कारवाई में जुटी है।
चौकी प्रभारी बहादुरपुर ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक के बारे में सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया जा रहा है। कारवाई की जा रही।