सुर्य अस्त शराबियो के लिए सुबाष चौक मस्त सार्वाजनिक स्थलो पर खुलेआंम है शराबियों का आड्डा

कुशीनगर

सूर्य अस्त शराबियों के लिए सुभाष चौक मस्त सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम है शराबियों का अड्डा

हिन्द सन्देश टाइम्स कुशीनगर
शिव शम्भु सिंह

खड्डा कुशीनगर/ खड्डा पडरौना तहसील गेट के ठीक सामने देसी मदिरा की दुकान बगल में बीएसएनल ऑफिस के गेट पर खुलेआम सुबह 5:00 से ही मदिरा के शौकीनो के लिए दुकानें सज जाती थी पिछले अंक में हिन्द संदेश टाइम्स समाचार प्रकाशित किया था जिसका असर भी हुआ सूत्र के हवाले से बताया जा रहा है कि सुबह 5:00 से ही देसी मदिरा की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी ब्लैक के रूप में ₹65 लेकर अपनी जेब गर्म कर रहे हैं मदिरा के शौकीन ₹65 देकर अपनी शौक पूरा कर रहे हैं वही माना जाए तो मदिरा की दुकान नियम अनुसार 10:00 से ही देसी मदिरा की दुकान खोलनी चाहिए और उसकी बिक्री होनी चाहिए लेकिन यहां तो मामला सुबह 5:00 से ही ब्लैक के रूप में ₹65 में मदिरा बेची जाती है मामला यहीं तक नहीं रुकता सूर्य अस्त होने के बाद सड़क के दोनों पटरियों पर शराबियों के लिए इतनी दुकानें सज जाती हैं और मदिरा के शौकीन खुलेआम सार्वजनिक स्थल पर मदिरा का आनंद लेते हैं बगल में ही काशीराम आवास भी है तहसील भी है प्रशासनिक वाहन भी इसी रास्ते गुजराती है लेकिन इन पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होती दोनों पटरियों पर दुकान लगने के कारण दुर्घटना की संभावना निरंतर बनी रहती है लेकिन पुलिस प्रशासन को दिखाई नहीं देता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *