हिन्द सन्देश टाइम्स/ भाषा
कुशीनगर एडिटर
लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में 13 वर्षों तक कार्यरत रहने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे चुकीं दिव्या मित्तल ने मंगलवार की सुबह घोषणा की कि वह अब राजनीति करेंगी और
देश की आजादी के 80 सालों का मांगेंगी हिसाब
उसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ेंगी, बल्कि अकेले चलेंगी और देश की आजादी के 80 सालों का हिसाब मांगेंगी। दिव्या मित्तल ने गत 30 अगस्त को आईएएस से इस्तीफा दे दिया था और खुद एक्स पर 14 सितंबर को बताया कि सरकार ने उनका त्यागपत्र मंजूर कर लिया। मंगलवार सुबह उन्होंने
अपने आधिकारिक एक्स पर एक पोस्ट में करीब साढ़े नौ मिनट का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले आईएएस से त्यागपत्र दिया था और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। अपनी
बात इस वीडियो में कह दी है। उन्होंने वीडियो में यह भूमिका रखते हुए कहा कि पहला सवाल अब आगे क्या? राजनीति। उन्होंने कहा कि लोगों ने कहा कि तुम सब कुछ तो बन गईं, आगे क्या बनना है। मैंने कहा कि मुझे उन लोगों की आवाज बननी है, जिनकी आवाज किसी दफ्तर तक नहीं पहुंच पाती और अगर पहुंच भी जाए तो सुनी नहीं जाती।