साहित्यकार व पत्रकार समाज और देश का गौरव, वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने शायर अफजल मंगलौरी का किया सम्मान

उत्तराखंड रुड़की

रुड़की।उत्तराखंड किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा है कि साहित्यकार व पत्रकार हमारे समाज व देश का गौरव होते हैं,इसलिए उनका सम्मान करना हमारा दायित्व है। चौधरी सुभाष नंबरदार ने अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी को उत्तराखंड के राज्यपाल व मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने व उनके द्वारा उनकी पुस्तक का विमोचन किए जाने पर अफजल मंगलौरी के निवास पर शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।उन्होंने कहा कि अफजल मंगलौरी ने अपनी लखनी के माध्यम से देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है,इसलिए वह हमारे लिए सम्मानीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *