रामपुर बलडीहा में विकास कार्यों की जांच पर उठे सवाल, बिना जांच के रिपोर्ट लगाने का आरोप

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज: विकास खंड घुघली के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बलडीह में हुए विकास कार्यों की जांच अब सवालों के घेरे में है।

शिकायतकर्ता मदन मुरारी चौबे ने आरोप लगाया है कि ग्राम सभा में हुए विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर उन्होंने IGRS के माध्यम से तथा खंड विकास अधिकारी (BDO) को एक शिकायत पत्र भेजा था। इस पर BDO ने त्रि-स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब जांच टीम गांव में पहुंची, तो उन्हें भी मौके पर बुलाया गया। वहीं, मौके पर मौजूद रोजगार सेवक और उसके समर्थकों ने शिकायतकर्ता पर हमला करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता किसी तरह मौके से भाग निकले और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद उन्होंने घुघली थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग की धारा में पाबंद करते हुए चालान कर दिया, लेकिन अब शिकायतकर्ता का कहना है कि जब मौके पर जांच हुई ही नहीं, तो जांच रिपोर्ट कैसे तैयार कर दी गई।

उन्होंने जांच रिपोर्ट की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।शिकायतकर्ता ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *