नगर पंचायत परतावल में शव मिलने से मचा ह्ड़कंप, मृत्यु के कारणों को जाने में जुटी स्थानीय पुलिस

उत्तर प्रदेश महराजगंज

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत परतावल बाजार में सुबह सड़क किनारे मिला शव मचा ह्ड़कंप सुचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर पोटस्टमार्ट में भेजा।

नगर पचयात परतावल में सड़क के किनारे सुबह शव मिला जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोगों का भीड़ जमा हो गयी इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली तो मौके पर परतावल चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह मय हम राही पुलिस पहुचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा बरवा खास निवासी बच्चू शर्मा पुत्र सुन्दर शर्मा के रूप में किया गया। परिजनों का कहना हैं कि  सुबह पूजा पाठ कर घर से रिश्तेदार के वहां जा रहें थे  रास्ते में क्या हुआ कुछ समझ में नहीं आ रहा।
मृतक बच्चू शर्मा के तीन बच्चे हैं जिसमे बताया जा रहा हैं की दो शादीशुदा और एक की अभी शादी नहीं हुआ हैं अचानक घटना घटित होने के कारण परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए परतावल चौकी इंचार्ज ने बतया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट पता चल सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *