भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री जगराम चौधरी के निधन पर भाकियू में शोक का लहर

Blog

संवाददाता दुर्गेश प्रजापति की रिपोर्ट
      

महराजगंज:-  मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश संगठन मंत्री रहे जगराम चौधरी जी कि अचानक तबीयत बिगड़ने से रात्रि लगभग एक बजे के करीब निधन हो गया जिससे क्षेत्र व संगठन में शोकं की लहर दौड़ गयी।वह महराजगंज जनपद के धानी ब्लाक के बचग्गपुर के रहने वाले थे जिनकी उम्र लगभग 73 वर्ष थी। संगठन में धानी ब्लाक अध्यक्ष, तथा गोरखपुर मंडल अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री के पदो पर रहते हुए पूरी निष्ठा ईमानदारी के बल पर भारतीय किसान यूनियन में उनका सम्पूर्ण जीवन समर्पित रहा।उनका अन्तिम संस्कार धानी बाजार के राप्ती नदी पर हुआ। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के तमाम भाकियू कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही साथ अन्तिम संस्कार में शामिल रहे सभी लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान अनुप कुमार चौधरी पूर्वांचल अध्यक्ष, पण्डित जनार्दन मिश्रा पूर्वांचल महासचिव, शोभा राम ठाकुर पूर्वांचल उपाध्यक्ष,राम राम अशीष जिला अध्यक्ष महराजगंज, आशीष अग्रहरी जिला अध्यक्ष गोरखपुर,धुरूप यादव जिला अध्यक्ष कुशीनगर, प्रदीप प्रधान जिला अध्यक्ष सिद्धार्थनगर, महेंद्र कुमार चौधरी मंडल अध्यक्ष बस्ती,रहमत अली जिला प्रवक्ता सिद्धार्थनगर, शम्भू यादव कोषाध्यक्ष कुशीनगर, इलियास अहमद युवा जिलाध्यक्ष महराजगंज, जयराम वर्मा, राम हित यादव, वकील खां, जगदीश निषाद,हरिश चन्द्र पाण्डेय तहसील अध्यक्ष फरेन्दा। आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *