पथलेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Blog

महाशिवरात्रि पर पनियहवा पथलेश्वर नाथ मंदिर में आस्था का सैलाब, पुलिस रही तैनात

खड्डा कुशीनगर

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवां स्थित पथलेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी भोर से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जहां स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हनुमानगंज थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी पूरे समय व्यवस्था संभालते नजर आए, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मंदिर के महंत डॉ. सत्येंद्र गिरी ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन का पर्व है। इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना और जलाभिषेक से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द बनाए रखने और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *