ससुराल आए युवक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

महराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज :- कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहट निवासी कमलेश 35 कुछ दिन पहले से अपनी ससुराल परसा बुजुर्ग आया था। ससुराल में ही रहकर दैनिक मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण-पोषण करता था।

बीते रविवार को उसकी इकलौती बेटी जानवी का मुंडन संस्कार था। उसी रात में वह शराब के नशे में हंगामा किया। पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। देर रात लगभग 10:30 बजे पुलिस भी वहां पहुंची और समझा बुझाकर वापस चली गई।

सोमवार को सुबह कमलेश बैग लेकर बाहर निकला। घंटों बाद गांव के पास एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, पुरे शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए परतावल चौकी प्रभारी जटाशंकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *