केवल औपचारिकता न हो विधानसभा सत्र बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा

उत्तर प्रदेश

केवल औपचारिकता न हो विधानसभा सत्र बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा

हिन्द सन्देश टाइम्स

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि आज से उत्तर प्रदेश विधानसभा

स्वार्थ त्याग कर आगे बढ़ने की जरूरत पर दिया जोर

का मानसून सत्र शुरू हुआ है। यह सत्र संक्षिप्त होने के बावजूद केवल औपचारिकता पूर्ति वाला न हो, बल्कि इसको सही से प्रदेश व जनहित में उपयोगी बनाना जरूरी है।

पोस्ट करते हुए लिखा कि संसद का जो अभी मानसून सत्र चल रहा है उसके भी पूरी तरह शान्तिपूर्ण तरीके से नहीं चलने से वह जन अपेक्षा के अनुसार सही से कार्य नहीं कर पा रहा है। इस कारण जनता व देश के ज्वलन्त मुद्दों पर पूरी गंभीरता से चर्चा नहीं हो पाने से लोगों में चिन्ता स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि वैसे भी भारतीय व्यापार पर भारी अमेरिकी टैरिफ के कारण देश की

अर्थव्यवस्था व विकास पर जो बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका है, उसकी चर्चा व्यापक रूप से हर जगह गर्म है। इस पर खास तौर से संसद में सही से चिन्तन-मनन करने की जरूरत है, क्योंकि यह देश के ‘अच्छे दिन’ से जुड़ा देशहित का खास मुद्दा है तथा जिसे हल्के में लेकर देश के भविष्य को दाव पर नहीं लगाया जा सकता है। सरकार व विपक्ष दोनों इस पर उचित व समुचित ध्यान दें। बसपा प्रमुख ने कहा कि चाहे वोटर व वोटर सूची तथा उसके रिवीजन एवं ईवीएम आदि से सम्बंधित देश, जनहित एवं लोकतंत्र से जुड़े मामलों में जो किस्म किस्म की बातें देश में चल रही हैं। उन संदेहों को अवश्य ही यथाशीघ्र दूर किया जाए तो यह बेहतर होगा

Capture more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *