ग्राम सभा पोखरभिंडा में 5 अप्रैल को बजेगी डुग्गी, क्रिकेट मैच का होगा उद्घाटन

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महाराजगंज। घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा पोखरभिंडा में आगामी 5 अप्रैल 2026 को डुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन समिति द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष साकेत मणि पांडे एवं सदस्य श्लोक यादव ,लकी चौधरी ,अमन चौधरी,अंश चौधरी , आदित्य गुप्ता ,आकाश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर पारंपरिक तरीके से डुग्गी बजाकर मैच की शुरुआत की जाएगी, जो इस क्षेत्र की खास पहचान मानी जाती है।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता में अध्यक्ष साकेत पांडे का कहना है कि  केवल 15वर्ष के भीतर आयु वाले ही  क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले सकते हैं और  आसपास के कई गांवों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
गांव के युवाओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के खेल आयोजनों से गांव में भाईचारा बढ़ता है और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *