एक युवक मरीज का पथली का इलाज कर किडनी निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज
हिन्द सन्देश टाइम्स
शिव शम्भू सिंह कुशीनगर ब्यूरो
कोटवा ब्लॉक में कई ऐसे हॉस्पिटल है जो अवध रूप से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से संचालित होते हैं झोलाछाप डॉक्टर हॉस्पिटल खोल बड़े-बड़े डॉक्टर के नाम लगाकर होटल को संचालित करते हैं इन झोलाछाप डॉक्टरो द्वारा अवध रूप से फर्जी हॉस्पिटल चलकर बड़े-बड़े ऑपरेशन करते हैं पधली का ऑपरेशन के दौरान एक युवक का किडनी ही निकाल लिया गया का मामला संनसनी खेज प्रकाश में आया है यह मामला अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है कि आखिरकार कुशीनगर के स्वास्थ्य अधिकारी क्यों खामोश हैं आखिरकार यह कैसे झोलाछाप डॉक्टर फर्जी हॉस्पिटल खोलकर कैसे करते हैं कैसे चलाते हैं फर्जी हॉस्पिटल यह एक अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है और सूत्रधारकों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों की भी कहीं ना कहीं मिली भगत जरूर है जिसके कारण झोलाछाप डॉक्टर मरीज के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं
नेबुआ नौरंगिया थाना के कोटवां बाजार स्थित एक निजी हास्पिटल पर एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक मरीज का पथरी निकालने के जगह उसकी किडनी निकाल लेने का आरोप अस्पताल के डाक्टरों पर लगा है। मामले में एसपी के निर्देश पर नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने पीडित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सर्किल सीओ के साथ थानाध्यक्ष मामले के तहकीकात में जुट गए हैं।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के उपाध्याय टोला निवासी 35 वर्षीय अलाउद्दीन के पेट में दर्द होने पर वह कोटवा स्थित न्यू लाईफ केयर हास्पिटल में 14 अप्रैल 2025 को इलाज के
लिए गया, आरोप है कि इलाज के दौरान वहां मौजूद डाक्टर कर्मचारियों एवं ने बताया कि पेट में पथरी है जिसकी सर्जरी करना पड़ेगा। मरीज का कथन है कि वहां पर कोई अपरेशन करने के लिए बाहर का डाक्टर नहीं आया। हास्पिटल संचालक इमामुद्दीन सहयोगी तार मुहम्मद बिना किसी डिग्री के ही 12 बजे रात को सर्जरी कर दिए। जिसके बाद दिन प्रतिदिन हालत बिगड़ने लगी तब उसे दूसरे हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद मरीज के अनुसार अल्ट्रासाउंड कराने के बाद पता चला
की एक किड़नी निकाल ली गई है। पीड़ित ने सोमवार को एसपी संतोष मिश्रा से मिलकर इसकी शिकायत किया, जिसके बाद सीओ खड्डा व थानाध्यक्ष ने. नौ दीपक सिंह हास्पिटल पहुंचकर मामले में जांच करते हुए आवश्यक पुछताछ किया और तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गए। ऐसी घटना की सच्चाई जाने की चर्चा और बिना डिग्री अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ हुआ है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जांच की जिम्मेदारी एसएसआई प्रमोद कुमार गौतम को सौंपी गई है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से छानबीन कर रही है।