प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज को कानपुर में 25-वें राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन में किया गया सम्मानित

उत्तराखंड रुड़की

रुड़की। नगर के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य, श्रीमद्भागवत तथा श्रीरामकथा के मर्मज्ञ आचार्य रमेश सेमवाल जी को पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज एवं सौमित्र दुबे फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कानपुर में आयोजित 25वें राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन में सम्मानित किया गया।

आचार्य जी को यह सम्मान ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा एवं उनके गहन अनुभव के अद्वितीय संगम के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में उन्हें यह अलंकरण उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा तथा भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष के. दुबे “पद्मेश” के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों एवं विद्वानों ने उनके आवास पर पहुंचकर हार्दिक बधाई दी। बधाई देने वालों में पूर्व मेयर गौरव गोयल, वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन, वरिष्ठ नेता संजय अरोड़ा, भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह, ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता चौधरी धीर सिंह, वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता, भारत रक्षा मंच की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि चौधरी, शायर अफजल मंगलौरी, व्यापारी नेता सौरभ भूषण शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, डॉ. अनिल शर्मा, मुकेश अग्रवाल, सुनील साहनी, कमल चावला, विभोर अग्रवाल सहित अनेक प्रमुख लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *