नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे जैश के तीन पाकिस्तानी आतंकी
हिन्द सन्देश टाइम्स
पटना। बिहार में नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के घुसने की सूचना मिलने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया
पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी
गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस को अलर्ट जारी किया है और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े इन आतंकवादियों के नाम और तस्वीरें भी जारी की हैं। आशंका है कि ये सभी नेपाल के रास्ते अररिया होते हुए बिहार पहुंचे हैं। बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार
सुराग देने वालों को मिलेगा 50 हजार का इनाम
बिहार में घुसे तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं। इस खतरे को देखते हुए पुलिस ने संदिग्धों की गिरफ्तारी या सुराग देने वालों के लिए 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया है।
ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘हां, पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी जिला पुलिस और बिहार पुलिस की कई अन्य शाखाओं को क्षेत्र में गश्त
और तलाशी अभियान तेज करके राष्ट्र-विरोधी तत्वों के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए काड़ी निगरानी और सतर्कता बनाए रखने का निर्देश
दिया गया है। राज्य में सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है।’ पाकिस्तान से तीन आतंकवादियों के नेपाल के रास्ते राज्य में घुसने की सूचना के बारे में पूछे जाने पर, डीजीपी ने कहा, ‘मैं केवल इतना कह सकता हूं कि पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है।’ उन्होंने अलर्ट के बारे में और जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी से पता चला है कि तीनों आतंकवादी बिहार में घुस आए हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी आतंकवादियों हसनैन, आदिल और उस्मान की तस्वीरें भी जारी कर सभी जिला पुलिस को भेज दी गई हैं। हसनैन रावलपिंडी का रहने वाला है, आदिल उमरकोट का और उस्मान पाकिस्तान के बहावलपुर का रहने वाला है