बी-पैक्स सचिव निलंबित, ट्रैक्टर से 25 बोरी यूरिया ले जाते पकड़ा गया मामला

उत्तर प्रदेश महराजगंज

हिन्द सन्देश टाइम्स

महराजगंज।जनपद महराजगंज के बी-पैक्स लि. गड़ौरा पर कृभको की ओर से किसानों के लिए उपलब्ध कराई गई 400 बोरी यूरिया पीसीएफ द्वारा पहुंचाई गई थी। समिति सचिव बिक्की यादव स्वयं मौके पर मौजूद नहीं थे और उन्होंने यूरिया उतरवाने की जिम्मेदारी सहयोगी कर्मचारी श्री राम प्रवेश को सौंप दी थी। इस दौरान कुछ समय के लिए समिति सदस्य सुभाष पटेल भी उपस्थित रहे।

आरोप है कि यूरिया उतरने के बाद सुभाष पटेल ने निजी प्रयोजन हेतु अपने ट्राली-ट्रैक्टर में 25 बोरी यूरिया लादकर ले जाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर ट्रैक्टर को ठूठीबारी थाने में खड़ा करा दिया गया।

घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी महराजगंज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीओ (कोऑपरेटिव) निचलौल को जांच सौंपी। प्रारंभिक जांच में सचिव बिक्की यादव को दोषी पाया गया।

जिलाधिकारी के आदेश पर समिति सचिव बिक्की यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *