रुड़की। गणेश चौक सेवा समिति (रजि०) रुड़की द्वारा 33वें गणेशोत्सव मेले एवं शोभायात्रा का भव्य आयोजन गणेश चौक पर किया गया। इस दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ गणपति पूजन से हुआ, जिसके मुख्य यजमान फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध समाजसेवी ई० चैरब जैन रहे। उन्होंने कहा कि भगवान गणपति प्रथम पूज्य देवता हैं और उनकी पूजा के साथ ही सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।

मेले का उद्घाटन नगर की मेयर अनीता देवी अग्रवाल एवं मेयर प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि गणेशोत्सव आज हमारी धार्मिक संस्कृति की पहचान बन चुका है और अब यह पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाने लगा है, जो सनातन धर्म की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल ने कहा कि लगातार 32 वर्षों से आयोजित हो रहा यह मेला सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष बलजीत सिंह रावत, महामंत्री हेमंत कपूर, कोषाध्यक्ष अमरदीप गर्ग, उपाध्यक्ष बुलचंद गोयल, कमलदीप त्यागी, सुशील शर्मा, संयुक्त मंत्री गोपाल धीमान, नीरज गोयल, आकाशदीप त्यागी, संगठन मंत्री चौ० सतपाल सिंह, श्रीमती संतेष त्यागी, श्रीमती शकुन्तला धीमान, ऑडिटर मुकेश धीमान सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अध्यक्ष बलजीत सिंह रावत ने बताया कि भगवान गणपति की भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजों और झांकियों के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ होटल सेन्ट्रम के निदेशक हंसराज सचदेवा करेंगे। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन गंगनहर गणेशपुर पुल पर प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव और एकजुटता का संदेश भी देता है।